बिहार : पटना सहित सभी जिलों में और सख्त होगा शराबबंदी

न्यूज डेस्क:  बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पटना सहित राज्य के सभी जिलों में शराबबंदी कानून को और भी ज्यादा सख्त बनाया जायेगा। इसको लेकर त्योहारों के बाद समीक्षा की जाएगी।

खबर के अनुसार सीएम नीतीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है की बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर सरकार समीक्षा करेगी। हालांकि सीएम ने ये स्पष्ट नहीं किया हैं की समीक्षा के दौरान सरकार किन-किन बिंदुओं पर चर्चा करेगी। 

आपको बता दें की बिहार में सभी प्रकार के शराब पूर्ण रूप से बंद हैं। फिर भी राज्य में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत हो गई हैं। जिसके बाद से सरकार एक्टिव दिखाई दे रही हैं। साथ ही साथ शराबबंदी कानून को सख्ती के साथ पालन करने के आदेश दिए जा रहे हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार सीएम नीतीश ने कहा है कि बिहार में शराबबंदी के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही साथ शराब माफियों पर भी सख्त कारवाई की जाएगी। शराब की खरीद-बिक्री करने वाले लोगों पर भी एक्शन लिया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment