खबर के अनुसार बिहार सरकार ने BISF के लिए 2698 पदों का सृजन किया गया है। इसमें पुलिस अवर निरीक्षक (स), सहायक अवर निरीक्षक (स), हवलदार व सिपाही आदि के पद शामिल हैं। बहुत जल्द BISF को तैयार किया जायेगा।
आपको बता दें की बिहार औद्योगिक सुरक्षा बल(BISF) के लिए राज्य में दो मुख्यालय बनाया जायेगा। पहला मुख्यालय डुमरांव स्थित बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-04 में होगा। जबकि दूसरा मुख्यालय बेगूसराय स्थित बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-08 का परिसर होगा।
मिली जानकारी के अनुसार राज्य की औद्योगिक इकाइयों की सुरक्षा अभी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) के हाथों में हैं। लेकिन बीआइएसएफ का गठन हो जाने से औद्योगिक क्षेत्राें की सुरक्षा BISF के हाथों में होगी।
0 comments:
Post a Comment