खबर के अनुसार न्यूजीलैंड ने अपने 5 में से 4 लीग मैच जीत लिए हैं और वो अंक तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गया हैं। साथ ही साथ न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई। जबकि भारतीय टीम बाहर हो गई हैं।
आपको बता दें की भारत का अगला मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में नामीबिया के खिलाफ खेला जायेगा। लेकिन अफगानिस्तान की हार से मायूस टीम इंडिया के खिलाड़ी रविवार को प्रैक्टिस करने मैदान पर ही नहीं उतरी। हालांकि टीम इंडिया की ये प्रैक्टिस ऑप्शनल (स्वेच्छिक) थी।
सेमीफाइनल से क्यों बाहर हुआ भारत।
खेल के जानकारों की मानें तो भारतीय टीम का सेमीफाइनल से बाहर होने की सबसे बड़ी वजह बल्लेबाजी रही। भारतीय टीम के बल्लेबाज पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी नहीं किये। साथ ही साथ गेंदबाजों ने भी कुछ अच्छा नहीं किया। जिसके कारण भारतीय टीम की ये स्थिति हुई।
0 comments:
Post a Comment