बिहार विधानमंडल में आया दरभंगा को उप राजधानी बनाने का प्रस्ताव, जानिए

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक विधानमंडल में दरभंगा को बिहार की उप राजधानी बनाने का प्रस्ताव लाया गया हैं। यह प्रस्ताव कांग्रेस के विधान पार्षद प्रेम चंद्र मिश्र ने लाया हैं। 

उन्होंने सरकार से मांग की हैं की सरकार दरभंगा को बिहार की उप राजधानी घोषित करें। उन्होंने भोजनावकाश के बाद सदन में गैर सरकारी संकल्प के जरिए सरकार से यह मांग की। उन्होंने कहा कि दरभंगा शहर हर दृष्टिकोण से बिहार की उप राजधानी बनने की पात्रता रखता है।

कांग्रेस के विधान पार्षद प्रेम चंद्र मिश्र ने दरभंगा शहर की उपलब्धि को बताते हुए कहा है की इसे बिहार की उप राजधानी घोषित करने से मिथिलांचल के विकास को नई-दिशा मिलेगी और इस छेत्र का तेज गति के साथ विकास होगा।

हालांकि सामान्य प्रशासन विभाग के प्रभारी मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने सदन को बताया कि सरकार के पास  ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है। साथ ही साथ उन्होंने प्रेम चंद्र मिश्र से इस प्रस्ताव को वापस लेने का आग्रह किया लेकिन वो नहीं मानें। इसके बाद अवधेश नारायण सिंह ने ध्वनि मत से इस प्रस्ताव को गिरा दिया।

0 comments:

Post a Comment