उन्होंने कहा की बुजुर्गों, दिव्यांगों और निराश्रित महिलाओं के लिए पेंशन राशि को बढ़ाकर 1000 रुपए मासिक कर दिया गया है। इसके लिए सरकार ने 7053 करोड़ 56 लाख रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित की हैं। इससे इन लोगों को पेंशन दिया जायेगा।
बता दें की योगी सरकार राज्य में बुजुर्गों, दिव्यांगों और निराश्रित महिलाओं को हर महीने पेंशन का लाभ देती हैं। इन लोगों को पहले 500 रुपया का पेंशन दिया जाता था। लेकिन सरकार अब इन सभी लोगों को हर महीने 1000 रुपए पेंशन देगी।
हर तीन महीने पर एक हजार की दर से बुजुर्गों, दिव्यांगों और निराश्रित महिलाओं को सीधे उनके बैंक अकाउंट में 3000 रुपये भेजा जायेगा। कुछ महीने पहले ही सरकार ने इसकी स्वीकृति दी थी। अब बजट सत्र में इसकी राशि प्रस्तावित की हैं।

0 comments:
Post a Comment