लखनऊ : यूपी में जल्‍द 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट, फिल्‍म सिटी की भी स्‍थापना

न्यूज डेस्क:  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक योगी सरकार आज विधानसभा में अपना बजट पेस कर रही हैं। इस दौरान वित्त मंत्री सुरेश खन्‍ना विधानसभा में बजट भाषण दे रहे हैं और सरकार की उपलब्ध‍ियों का विस्‍तार से उल्‍लेख कर रहे हैं।

वित्त मंत्री सुरेश खन्‍ना ने बजट पेस करते हुए कहा की उत्तर प्रदेश में जल्द ही पांच इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू हो जाएंगे। वहीं जल्द से जल्द राज्य में फिल्म सिटी की भी स्थापना की जाएगी। इसको लेकर सरकार के द्वारा तैयारी की जा रही हैं।

इसके अलावा उन्होंने बताया की यूपी के प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए यूपी विशेष सुरक्षा बल का गठन किया गया है। जिसके लिए 276 करोड़ 66 लाख रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। वहीं मेरठ, बहराइच, कानपुर, आजमगढ़ और रामपुर में एटीएस सेन्टर का निर्माण भी किया जायेगा।

वित्त मंत्री सुरेश खन्‍ना ने कहा की सेफ सिटी योजना के तहत महिलाओं की सुरक्षा के लिए लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर, आगरा, वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज के लिए 523 करोड़ 34 लाख रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। इतना ही नहीं उन्होंने युवाओं के लिए 5 साल में 4 लाख सरकारी नौकरी देने का भी लक्ष्‍य रखा हैं।

0 comments:

Post a Comment