पीएम मोदी जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त

नई दिल्ली : पीएम किसान सम्मान निधि का इंतजार कर रहे किसानों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पीएम मोदी 31 मई को किसान सम्मान निधि की 11वीं क़िस्त जारी कर सकते हैं। इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई हैं।

खबर के अनुसार पीएम मोदी 31 मई 2022 को हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से देशभर के किसानों को किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त जारी करेंगे। इसके बाद देशभर के किसानों के बैंक खाते में 2000-2000 रुपये की क़िस्त पहुंच जाएगी।

बता दें की इस दौरान पीएम मोदी 773 जिलों के विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संवाद भी करेंगे। साथ ही साथ इस दिन शिमला के रिज मैदान में पीएम मोदी एक सभा को भी संबोधित करेंगे। इसको लेकर शिमला में तैयारी की जा रही हैं। 

दरअसल पीएम किसान सम्मान निधि भारत सरकार से 100% वित्त पोषण के साथ एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है। इस योजना के तहत देश भर के सभी किसान परिवारों को 6000/- रुपये प्रति वर्ष की राशि तीन समान किश्तों में प्रदान किया जाता है। 

0 comments:

Post a Comment