IPL 2022 : आज पर्पल कैप पर कब्जा जमा सकते हैं वानिंदु हसरंगा

न्यूज डेस्क: आज आईपीएल 2022 के फाइनल में पहुंचने के लिए बैंगलोर और राजस्थान के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच खेला जायेगा। इस मैच में जो भी टीम जीतेगी वो सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी। जहां उनका सामना गुजरात टाइटंस से होगा। 

बता दें की इस मैच में राजस्थान के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल और बैंगलोर के स्पिन गेंदबाज वानिंदु हसरंगा के बीच पर्पल कैप की रेस देखने को मिलेगी। अगर हसरंगा एक विकेट भी लेते हैं तो वो पर्पल कैप पर कब्जा जमा लेंगे। हालांकि चहल के पास भी विकेट लेकर आगे निकलने का मौका मिलेगा।

युजवेंद्र चहल ने इस सीजन अबतक 60 ओवर गेंदबाजी करते हुए 26 विकेट लिए हैं और इनके सिर पर अभी पर्पल कैप हैं। लेकिन इस रेस में शामिल वानिंदु हसरंगा ने 53 ओवर गेंदबाजी करते हुए 25 विकेट लिए हैं। आज दोनों के बीच पर्पल कैप की टक्कर देखने को मिलेगी।

सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज। 

1 .युजवेंद्र चहल(राजस्थान) : 26 विकेट।

2 .वानिंदु हसरंगा(बैंगलोर) : 25 विकेट।

3 .कगिसो रबाडा(पंजाब) : 23 विकेट।

4 .उमरान मलिक(हैदराबाद) : 22 विकेट।

5 .कुलदीप यादव(दिल्ली) : 21 विकेट।

0 comments:

Post a Comment