खबर के अनुसार आज योगी सरकार ने विधानसभा में बजट पेस किया। इस बजट सत्र के दौरान सरकार ने बनारस और गोरखपुर के लोगों को मेट्रो की सौगात दी। साथ ही साथ सरकार ने बनारस और गोरखपुर मेट्रो के लिए 100 करोड़ रुपये बजट में शामिल किए।
बता दें की आने वाले दिनों में यूपी के इन दोनों शहर में मेट्रो रेल चलाया जायेगा। सरकार के इस पहल से इन शहरों का तेजी के साथ विकास होगा तथा लोगों का आवागवन भी सुगम हो जायेगा और शहरों में जाम की समस्या भी नहीं होगी।
मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, लखनऊ, आगरा के बाद अब बनारस और गोरखपुर में भी मेट्रो रेल चलेगा। सरकार ने कानपुर मेट्रो रेल को 747 करोड़ का बजट। आगरा मेट्रो रेल को 597 करोड़ का बजट, दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर को 1306 करोड़ के बजट प्रस्तावित किये हैं।

0 comments:
Post a Comment