UP Budget 2022: उत्तर प्रदेश में हर साल दो सिलेंडर गैस मिलेगा मुफ्त

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक योगी सरकार ने आज विधानसभा में अपना बजट पेस किया। इस बजट सत्र के दौरान वित्त मंत्री ने ऐलान किया की राज्य में लोगों को मुफ्त राशन के साथ साथ मुफ्त गैस सिलेंडर भी दिया जायेगा। 

यूपी के वित्त मंत्री ने कहा की उज्ज्वला योजना के तहत साल में 2 मुफ्त गैस सिलेंडर दिया जायेगा। इसका लाभ राज्य के उन सभी लोगों को मिलेगा, जिन्होंने उज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर प्राप्त किया हैं। इसके लिए धनराशि भी भी प्रस्तावित किया गया हैं।

बता दें की  योगी सरकार ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों को हर साल दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर रीफिल वितरण के लिए 6571 करोड़ 13 लाख रुपए की व्यवस्था का प्रस्ताव किया है। इसका लाभ बहुत जल्द लोगों को मिलना शुरू हो जायेगा।

इतना ही नहीं इस बजट सत्र के दौरान अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को मुफ्त अनाज देने का भी ऐलान किया गया हैं। साथ ही साथ वित्त मंत्री ने कहा की इन कार्ड धारकों को साबुत चना, रीफाइंड सोयाबीन ऑइल और नमक का वितरण भी किया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment