बता दें की आज बिहार के पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, किशनगंज और अररिया में बारिश होने की संभावना नजर आ रही हैं। इन जिलों में बादल छाए रहेंगे। साथ ही मेघा गरज और हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी।
खबर के अनुसार बुधवार को बिहार के कई जिलों में बारिश हुई जिसके बाद यहां के तापमान में गिरावट देखी गई। इससे लोगों को गर्मी से राहत भी मिली हैं। आज राज्य के आठ जिलों में गरज के साथ साथ बारिश होने की आशंका जताई गई हैं।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो एक उत्तर दक्षिण ट्रफ रेखा पूर्वी बिहार से उत्तरी आंध्र प्रदेश के समुद्र तट तक झारखंड एवं ओडिशा से गुजर रही है। जिसके कारण बिहार के कई जिलों में गरज के साथ बारिश हो सकती हैं। साथ ही साथ हवाएं भी चल सकती हैं।

0 comments:
Post a Comment