IPL 2022 : एलिमिनेटर मुकाबले में कोहली ने बनाये वर्ल्ड रिकॉर्ड

न्यूज डेस्क: आईपीएल 2022 में कोहली की बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही हैं। लेकिन एलिमिनेटर मुकाबले में कोहली ने एक विश्व रिकॉर्ड बना दिया हैं और टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा दिया हैं। 

खबर के अनुसार कल के मैच में कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी आरोन फिंच को पीछे छोड़ते हुए टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पांचवे नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं इस लिस्ट में पहले नंबर पर वेस्टइंडीज के क्रिस गेल का नाम हैं। 

बता दें की क्रिस गेल ने टी-20 क्रिकेट में 463 मैचों में 14562 रन बनाए हैं। इस दौरान इन्होने 22 शतक और 88 अर्धशतक लगाए हैं। जबकि भारत के विराट कोहली ने टी-20 क्रिकेट में 341 मैचों में 10590 से ज्यादा रन बनाए हैं। इस दौरान 5 शतक और 78 अर्धशतक लगाए हैं। 

टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 खिलाड़ी। 

क्रिस गेल : 14562 रन। 

शोएब मलिक : 11698 रन। 

कायरन पोलार्ड : 11571 रन। 

डेविड वॉर्नर  : 10740 रन। 

विराट कोहली : 10590 रन।

0 comments:

Post a Comment