खबर के अनुसार राज्य के किसान साल में कम से कम तीन फसल की खेती कर सकें। इसके लिए सरकार ने जिले को इस बार 1.61 करोड़ धनराशि आवंटित की गई थी। जिसमें 1.53 करोड़ से 1829 बोरिग का लाभ जिले के किसानों को दिया गया है।
बता दें की बोरिग की सुविधा हो जाने से किसान अपने खेत में खरीफ और रबी फसल के अलावा खाली समय में सब्जी का उत्पादन भी कर सकते हैं। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती हैं और राज्य के किसान आत्मनिर्भर हो सकते हैं।
किन किसानों को मिलता हैं फ्री बोरिंग की सुविधा : मिली जानकारी के अनुसार सरकार राज्य के लघु किसानों को पांच हजार, सीमांत किसानों को सात हजार रुपये, एससी व एसटी वर्ग के किसानों को फ्री बोरिंग के तहत करीब 10 हजार रुपये का अनुदान देती हैं। जिनके पास न्यूनतम जोत सीमा 0.2 हेक्टेयर हो वो किसान इसका लाभ उठा सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment