खबर के अनुसार पुलिस प्रशासन द्वारा राज्य में गाड़ियों की ओवरलोडिंग पर सख्ती के बाद बालू-मौरंग-ईट और गिट्टी के दाम में अचानक से 10 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई हैं। इसका सीधा असर यूपी में घर-मकान बनाने वाले लोगों पर पड़ रहा हैं।
बता दें की एक हजार घनफीट भवन सामग्री में करीब-करीब दस हजार रुपये की बढ़ोत्तरी हो गई है। दुकानदारों का कहना हैं की पहले ट्रकाें में एक हजार घनफीट भवन निर्माण की सामग्री आती थी। लेकिन अब सख्ती के बाद यह सामग्री 650 घनफीट ही आती हैं। जिसके कारण इसके दामों में बढ़ोत्तरी हुई हैं।
यूपी में बढ़े बालू-मौरंग-ईट और गिट्टी के दाम, जानें रेट?
गिट्टी का रेट : 65,000 प्रति टन हजार घनफीट
मौरंग का ट्रक : 65,000 प्रति टन हजार घनफीट
बालू का ट्रक : 35,000 प्रति टन हजार घनफीट
अव्वल ईट का रेट : 9,000 प्रति हजार ईंट।
नंबर दो ईट का रेट : 8,000 प्रति हजार ईंट।
पीली ईट का रेट : 5,000 प्रति हजार ईंट।

0 comments:
Post a Comment