मौसम विभाग के अनुसार बिहार में 10 से 12 जून के बीच मानसून आगमन का पूर्वानुमान है। मानसून के आगमन के साथ ही दो दिनों बाद पटना में बारिश की गतिविधियां तेज होगी और बिहार के सभी जिलों में बारिश होना शुरू हो जायेगा।
फिलहाल उत्तर दक्षिण ट्रफ-लाइन पूर्वी बिहार से उत्तरी आंध्रप्रदेश से झारखंड व ओडिशा की ओर गुजर रही है। जिसके कारण बिहार के उत्तरी, दक्षिण पूर्व भाग, उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पूर्व भागों के कुछ स्थानों पर अगले 24 घंटे के अंदर गरज के साथ मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं।
बता दें की इस मौसमी प्रभाव को देखते हुए मौसम विभाग ने प्रदेश के इन जिलों के लिए दो दिनों का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बिजली चमक सकती हैं और तेज हवाएं भी चल सकती हैं। ऐसे में खराब मौसम के दौरान लोगों से घर में रहने की अपील की गई हैं।

0 comments:
Post a Comment