खबर के अनुसार अस्पताल अधीक्षक डॉ. मनीष मंडल की अध्यक्षता में आईजीआईएमएस के वरीय चिकित्सकों व आरबीएसके के वरीय पदाधिकारियों की बैठक हुई हैं। इस बैठक में कई तरह की बीमारियों का मुफ्त इलाज कराने का फैसला किया गया हैं।
बता दें की पटना के आईजीआईएमएस में हृदय रोग, लिवर, न्यूरोलॉजी- न्यूरो सर्जरी, कैंसर, किडनी, टेढ़ा जबड़ा, कटे होंठ, टेढ़े हाथ-पैर समेत अन्य बीमारियों का निःशुल्क इलाज किया जायेगा। इसके लिए बच्चों के माता-पिता से कोई पैसा नहीं लिया जायेगा।
मिली जानकारी के अनुसार आईजीआईएमएस ने मरीजों के भर्ती होने से लेकर जांच, सर्जरी, दवाइयों पर खर्च से लेकर अन्य उपकरणों के खर्च का आकलन कर लिया हैं। इस नई व्यवस्था के शुरू होने से गरीब वर्ग के लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होगा।

0 comments:
Post a Comment