खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश में सीमेंट के रेट में दस से बीस रुपये प्रति बोरी की कमी आयी हैं। जबकि सरिया के भाव 7,000 रुपये प्रति क्विंटल से नीचे आ गई है। सीमेंट के अलग-अलग ब्रांड की बोरियों की कीमतें में भारी कमी देखने को मिली हैं।
बता दें की कुछ दिन पहले प्रदेश के सभी जिलों में सीमेंट और सरिया के दाम तेजी से बढ़ रहे थें। लेकिन सरकार के कई बड़े फैसले के कारण इसके दामों में गिरावट हुई हैं। वहीं पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी होने से इसकी ढुलाई भी सस्ती होने लगी हैं।
दुकानदारों की मानें तो बिड़ला उत्तम वाली सीमेंट की बोरी 400 रुपये की थी वह अब 380 रुपये हो गई हैं। जबकि बिड़ला सम्राट की बोरी 440 रुपये से घटकर अब 420 रुपये हो गई है। वहीं एसीसी ब्रांड की बोरी 450 से कम होकर 440 रुपये प्रति बोरी हो गई है।

0 comments:
Post a Comment