SSC में 797 पदों पर निकली भर्तियां, ऐसे करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एसएससी ने 797 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इसके लिए एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर नोटिश भी जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन करें।

पदों का विवरण : एसएससी ने नायब तहसीलदार, रोजगार अधिकारी, ब्लॉग इन्वेस्टिगेटर,फील्ड असिस्टेंट, एग्रीकल्चर एक्सटेंशन ऑफिसर, सब इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर, गार्ड, वार्डन, चौकीदार, वर्कशॉप अटेंडेंट, जूनियर असिस्टेंट, जूनियर स्टेनोग्राफर, ड्राइवर, सफाईवाला, जूनियर इंजीनियर, लीगल असिस्टेंट, कंप्यूटर असिस्टेंट,  लेबर ऑफिसर, जूनियर लाइब्रेरियन के 797 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं।

योग्यता : एसएससी के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार 10वीं, 12वीं, स्नातक आदि निर्धारित किया गया हैं।

आवेदन शुल्क : सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये। जबकि महिलाएं, एससी, एसटी, दिव्यांग के लिए कोई आवेदन शुल्क निर्धारित नहीं हैं। 

चयन प्रक्रिया : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार एसएससी के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन एग्जाम के माध्यम से होगा। 

आवेदन की तिथि : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 23 मई 2022 से लेकर 13 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट: ssc.nic.in

वेतनमान : सरकारी नियमानुसार।

0 comments:

Post a Comment