IPL के 14 सीजन में 20 गेंदबाजों ने ली हैं हैट्रिक, देखें लिस्ट

खेल समाचार : आईपीएल के 14 सीजन में अबतक 20 गेंदबाजों ने हैट्रिक विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया हैं। हालांकि आईपीएल में सबसे ज्यादा हैट्रिक विकेट लेने का रिकॉर्ड अमित मिश्रा के नाम हैं। मिश्रा आईपीएल के इतिहास में तीन बार हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किये हैं।

IPL के 14 सीजन में 20 गेंदबाजों ने ली हैं हैट्रिक, देखें लिस्ट?

साल 2008: आईपीएल की पहली हैट्रिक लक्ष्मीपति बालाजी के नाम दर्ज है। इसी सीजन में अमित मिश्रा और चेन्नई मखाया नतिनी ने भी हैट्रिक ली थी।

साल 2009: इस सीजन में युवराज सिंह ने दो और रोहित शर्मा ने एक हैट्रिक ली थी।

साल 2010: इस सीजन में सिर्फ प्रवीण कुमार ने हैट्रिक ली थी। 

साल 2011: इस सीजन में अमित मिश्रा ने एक बार फिर हैट्रिक ली थी।

साल 2012: इस सीजन अजित चंडिला ने हैट्रिक विकेट लिया था।

साल 2013: इस सीजन सुनील नरेन और अमित मिश्रा ने हैट्रिक बनाई थी।

साल 2014: इस सीजन प्रवीण तांबे और शेन वॉटसन ने हैट्रिक लगाई थी।

साल 2016: इस सीजन अक्षर पटेल ने लगातार तीन गेंदों पर हैट्रिक लिया था।

साल 2017: इस सीजन सैमुअल बद्री, एंड्र्यू टाई और जयदेव उनादकट ने हैट्रिक पूरी की थी। 

साल  2019: इस साल सैम कुरान और श्रेयस गोपाल ने हैट्रिक लगाई थी। 

साल 2021: इस साल हर्षल पटेल ने  हैट्रिक पूरी की थी। 

साल 2022: इस सीजन अबतक सिर्फ युजवेंद्र चहल ने हैट्रिक विकेट लिया हैं।

0 comments:

Post a Comment