लखनऊ, मेरठ, गोरखपुर, इटावा समेत सभी जिलों में 106 पदों पर भर्तियां

न्यूज डेस्क: यूपी में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के लखनऊ, मेरठ, गोरखपुर, इटावा समेत सभी जिलों में 106 पदों पर भर्तियां होने वाली हैं। इसके लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) उत्तर प्रदेश ने अपनी वेबसाइट पर नोटिश जारी किये हैं। अगर आप यहां नौकरी करना चाहते हैं तो आप नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें।

पदों का विवरण : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) उत्तर प्रदेश ने क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, साइकियाट्रिक सोशल वर्कर, साइकियाट्रिक नर्स के 106 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार निर्धारित किया गया हैं। इसकी जानकारी के लिए नोटिश देखें। 

आयु सीमा : क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, साइकियाट्रिक सोशल वर्कर के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष, जबकि साइकियाट्रिक नर्स के लिए 40 वर्ष निर्धारित किया गया हैं।

चयन प्रक्रिया : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) उत्तर प्रदेश के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट और इंटरव्यू के द्वारा होगा। 

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करें। 

नोटिश के लिए वेबसाइट : https://upnrhm.gov.in/uploads/3805810275588264.pdf

नौकरी करने का स्थान : लखनऊ, मेरठ, गोरखपुर, इटावा समेत सभी जिलों में।

0 comments:

Post a Comment