पटना, नालंदा, सहित पूरे बिहार में 281 पदों पर भर्तियां

न्यूज डेस्क: पटना नालंदा सहित पूरे बिहार में 281 पदों पर भर्तियां निकली हैं। इसके लिए बिहार लोक सेवा आयोग ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर नोटिश जारी किये हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

पदों का विवरण : बिहार लोक सेवा आयोग ने 68वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के लिए कुल 281 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं।

योग्यता : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट्स होनी चाहिए। 

आवेदन की तिथि : प्रारंभिक परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 नवंबर से शुरू होगा जो 20 दिसंबर 2022 तक चलेगा। 

आयु सीमा : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट भी मिलेगी। 

चयन प्रक्रिया : बिहार लोक सेवा आयोग के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मेंस परीक्षा और इंटरव्यू के द्वारा होगा। 

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 

आधिकारिक वेबसाइट : https://www.bpsc.bih.nic.in/

वेतनमान : लेवल-9 के अनुसार। 

नौकरी करने का स्थान : बिहार।

0 comments:

Post a Comment