पटना : बिहार में आईटीआई पास ले सकेंगे स्नातक में एडमिशन

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में अगर कोई छात्र 10वीं के बाद आईटीआई की पढ़ाई करता हैं तो वो सीधे स्नातक में एडमिशन ले सकते हैं। इसको लेकर आदेश जारी कर दिया गया हैं। 

दरअसल बिहार में 12वीं के बाद लोगों को स्नातक में दाखिला मिलता हैं। लेकिन जो छात्र 10वीं के बाद आईटीआई करते थें वो स्नातक में दाखिला नहीं ले पाते थें। लेकिन अब आईटीआई करने वाले छात्रों का स्नातक में सीधे नामांकन लिया जायेगा।

आपको बता दें की राज्यपाल के प्रधान सचिव आरएल चोंग्थू ने राज्य के सभी कुलपतियों को पत्र भेजकर इस सन्दर्भ में जानकारी दी हैं। साथ ही साथ इस नियम को तुरंत लागू करने को कहा है। ताकि आईटीआई पास छात्र स्नातक में एडमिशन ले सकें। 

राजभवन के इस फैसले से बिहार के हजारों छात्रों को फायदा होगा। साथ ही साथ आईटीआई करने के बाद छात्र स्नातक में एडमिशन लेकर आगे की पढ़ाई कर सकेंगे। वहीं जो छात्र आईटीआई पास कर चुके हैं उनके लिए भी स्नातक में एडमिशन लेने का रास्ता साफ हो गया हैं।

0 comments:

Post a Comment