वाराणसी से बलिया के बीच चलेगी 2 स्पेशल ट्रेन

न्यूज डेस्क: अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल होने वाले युवाओं के लिए रेलवे ने वाराणसी से बलिया के बीच दो स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय किया गया हैं। इसको लेकर रेलवे के द्वारा दिशा निर्देश भी जारी कर दिया गया हैं ताकि युवाओं को यात्रा करने में आसानी हो सकें। 

खबर के अनुसार  पूर्वोत्तर रेलवे के पीआरओ अशोक कुमार ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया है की बलिया-वाराणसी सिटी विशेष गाड़ी 20 से 22 नवंबर तक, जबकि वाराणसी सिटी-बलिया विशेष गाड़ी 20 से 23 नवंबर तक चलेगी।

वाराणसी से बलिया के बीच चलेगी 2 स्पेशल ट्रेन?

ट्रेन नंबर 05113 : बलिया-वाराणसी सिटी स्पेशल ट्रेन 20 से 22 नवंबर तक बलिया से शाम 4:30 बजे खुलेगी और फेफना, चिलकहर, रसड़ा, रतनपुरा, इंदारा, मऊ और औड़िहार स्टेशन पर रूकते हुए रात 7:30 वाराणसी पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 05114 : वाराणसी सिटी-बलिया स्पेशल ट्रेन 20 से 23 नवंबर तक वाराणसी सिटी से रात 8:30 बजे खुलेगी और औड़िहार, मऊ, इंदारा, रतनपुरा, रसड़ा, चिलकहर और फेफना स्टेशन पर रुकते हुए ट्रेन रात 11:30 बजे बलिया पहुंचेगी।

0 comments:

Post a Comment