बरौनी से कटिहार के लिए चलेगी अग्निवीर बहाली ट्रेन

न्यूज डेस्क: कटिहार में होने वाली अग्निवीर बहाली को लेकर अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक इस बहाली में शामिल होने वाले युवाओं के लिए रेलवे से बरौनी जंक्शन से कटिहार के लिए अग्निवीर बहाली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया हैं। 

खबर के अनुसार इस ट्रेन का परिचालन 19 नबंवर से 30 नवंबर तक बरौनी से कटिहार और कटिहार से बरौनी के लिए रोजाना किया जायेगा। इस ट्रेन का बेगूसराय जिले में स्पेशल ठहराव दिया गया हैं। बेगूसराय स्टेशन और लखमीनिया स्टेशन पर यह ट्रेन रुकेगी।

ट्रेन का स्टॉपेज : आने और जानें दोनों समय यह ट्रेन कटिहार से बरौनी के बीच कारा गोला रोड, कुर्सेला, नवगछिया, थाना बिहपुर , महेशखूंट, मानसी, खगडिय़ा , लखमीनिया और बेगूसराय स्टेशन पर रुकेगी। 

ट्रेन का टाइमटेबल : इस अग्निवीर बहाली स्पेशल ट्रेन का परिचालन शनिवार की देर शाम कटिहार से 6:30 बजे से होगी। वहीं वापसी में रविवार की सुबह यह ट्रेन बरौनी जंक्शन से 6:30 बजे सुबह यह ट्रेन कटिहार के लिए खुलेगी। अधिक जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करें।

0 comments:

Post a Comment