खबर के अनुसार हवा में धूल-कण की मात्रा बढ़ने से इन शहरों में वायु गुणवत्ता सूचनांक बेहद खराब स्थिति में पहुंच गया हैं। प्रदूषण के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब बिहार सरकार भी एक्शन में आ गई हैं। वहीं सरकार ने राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
आपको बता दें की आज यानि की 19 नवंबर की सुबह बिहार के कटिहार में एक्यूआई 364 दर्ज किया गया हैं। जबकि सिवान में एक्यूआई लेवल 360 रिकॉर्ड किया गया हैं। इसतरह से बिहार के शहरों में प्रदूषण का लेवल आसमान छू रहा हैं।
बिहार के पटना, कटिहार, सिवान समेत 7 शहरों की हवा जहरीली?
कटिहार में एक्यूआई 364 दर्ज किया गया।
सिवान में एक्यूआई 360 दर्ज किया गया।
सहरसा में एक्यूआई 304 दर्ज किया गया।
पटना में एक्यूआई 329 दर्ज किया गया।
मोतिहारी में एक्यूआई 357 दर्ज किया गया।
दरभंगा में एक्यूआई 351 दर्ज किया गया।
छपरा में एक्यूआई 310 दर्ज किया गया।
.png)
0 comments:
Post a Comment