मथुरा-वृंदावन में जल्द दौड़ेगी मेट्रो, रेलवे तैयार कर रहा खाका

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के मथुरा-वृदांवन में मेट्रो चलाने को लेकर तैयारी शुरू हो गई हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे इसको लेकर खाका तैयार कर रहा हैं। बहुत जल्द यूपी के इस शहर में मेट्रो का निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा।

शुक्रवार को उत्तर मध्य रेलवे के नवागत महाप्रबंधक सतीशचंद्र ने अधिकारियों के साथ मथुरा-वृंदावन के मीटर गेज रूट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा की प्रथम चरण में मेट्रो परियोजना 12 किमी की होगी जिसे दो साल में पूरा कर लिया जायेगा। 

आपको बता दें की मथुरा-वृंदावन में मेट्रो सेवा शुरू होने से यहां आने वाले पर्यटकों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। इससे लोगों का आवागवन सुगम हो जायेगा। साथ ही साथ पर्यटकों को किसी तरह की परेशानी का सामना करना नहीं पड़ेगा। 

मिली जानकारी के अनुसार मथुरा-वृंदावन मेट्रो के लिए निविदा प्रक्रिया भी लगभग पूरी कर ली गई है। बहुत जल्द यहां मेट्रो का निर्माण किया जायेगा। आने वाले दिनों में ज़रूरत के अनुसार मथुरा-वृंदावन में मेट्रो का विस्तार भी किया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment