एक रिपोर्ट के अनुसार बिहार के बड़े शहरों में कई बार ऐसा देखा जाता हैं की लोग जमीन खरीदने के चक्कर में अपनी मेहनत की कमाई गवा देते हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ आई बातों के बारे में जिन बातों को ध्यान में रखते हुए आप जमीन की खरीदारी कर सकते हैं।
बिहार के पटना, भागलपुर, पूर्णिया समेत सभी शहरों में ऐसे खरीदें जमीन?
1 .बिहार के किसी भी शहर में अगर आप जमीन की खरीदारी कर रहे हैं तो आपको सबसे पहले जमीन के कागजातों का सत्यापन करनी चाहिए।
2 .आप जमीन बेचने वाले से जमीन का पुराना रजिस्ट्री पेपर, जमाबंदी, केवाला, लगान रशीद आदि की मांग करें और निबंधन कार्यालय जा कर इस कागजातों को चेक करा लें। आप इसे ऑनलाइन भी चेक कर सकते हैं।
3 .कागज के सत्यापन के बाद आप जमीन की नापी किसी सरकारी अमीन से कराये। क्यों की सरकारी अमीन की नापी कोर्ट में मान्य होती हैं।
4 .जमीन खरीदते के लिए किसी को एडभांस में पैसा दे रहे हैं तो आप एक हजार के स्टाम्प पेपर पर पहले जमीन का एग्रीमेंट करा लें। इसके बाद ही पैसा दें।
5 .आप पैसों की लेन-देन ऑनलाइन या चेक के माध्यम से ही करें। जमीन खरीदते समय कैस पैसा देने से बचे।

0 comments:
Post a Comment