शिशु की अच्छी मालिश के लिए करें इन 3 तेल का इस्तेमाल

न्यूज डेस्क: शिशु की अच्छी मालिश करना उसके शारीरिक विकास के लिए लाभकारी माना जाता हैं। इससे शिशु के शरीर की हड्डियां मजबूत होती हैं। साथ ही साथ शिशु का विकास भी तेजी के साथ होता हैं। लेकिन आज के समय में ज्यादातर लोग बाजार से शिशु की मालिश के लिए कई तरह के तेल खरीदते हैं जो की कई बार शिशु के लिए अच्छा नहीं होता हैं।

बता दें की शिशु की मालिश के लिए सही तेल का चुनाव करना सबसे जरूरी है, ताकि शिशु के विकास में कोई बाधा उत्पन ना हो और शिशु के शरीर को अच्छे से पोषण मिल सके। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे विस्तार से।

शिशु की अच्छी मालिश के लिए करें इन 3 तेल का इस्तेमाल?

सरसो का तेल : शिशु की अच्छी मालिश के लिए शुद्ध सरसों का तेल सबसे लाभकारी होता हैं। इस तेल से मालिश करने से बच्चे के शरीर को गर्माहट मिलती। इससे शिशु की हड्डियां और मांसपेशियों मजबूत होता हैं।

नारियल का तेल : नारियल का तेल शिशु की त्वचा को पोषण देता है। इस तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जिससे शिशु के शरीर के दर्द और अकड़न को दूर होते हैं।

बादाम का तेल : शिशु की अच्छी मालिस के लिए बदाम का तेल सबसे अच्छा माना जाता हैं। बादाम के तेल में प्रचुर मात्रा में विटामिन-ई होता है जो शिशु के लिए फायदेमंद होता हैं।

0 comments:

Post a Comment