रांची-पटना के लिए नया रेल रूट बनकर तैयार, जानिए

न्यूज डेस्क: बिहार और झारखंड के लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रांची-पटना के लिए नया रेल रूट बनकर तैयार हो गया हैं। इससे लोगों को इस रूट पर यात्रा करने में समय की बचत होगी। अब लोग मात्र 11 घंटे में अपना सफर पूरा कर सकेंगे। 

खबर के अनुसार रांची-पटना के बीच चलनेवाली ट्रेनों को अब गोमो और प बंगाल के झालदा होकर जाना नहीं पड़ेगा। अब इस रूट की ट्रेनें बरकाकाना से ही सीधे हजारीबाग, कोडरमा होते हुए पटना निकल जायेंगी। इससे लोगों को काफी फायदा होगा। 

आपको बता दें की नवनिर्मित सिधवार-सांकी (27 किमी) रेलखंड पर 18 नवंबर को सफलतापूर्वक इंजन का ट्रायल रन किया जा चुका है। बहुत जल्द इस नए रेल रूट का उद्घाटन किया जायेगा। इसके बाद यहां से ट्रेन का परिचालन शुरू होगा। 

मिली जानकारी के अनुसार इस नयी रेल लाइन के जरिये रांची से पटना के बीच की दूरी 13 की जगह 11 घंटे में तय हो सकेगी। इससे आम आदमी को रांची से पटना या पटना से रांची जानें में दो घंटे की बचत होगी और लोगों की परेशानियां कम होगी।

0 comments:

Post a Comment