बक्सर : बिहार सरकार देगी 10 लाख रुपए, शुरू करें बिजनेस

बक्सर : बिहार में अगर आप कोई बिजनेस करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत बिहार में बिजनेस करने के लिए सरकार के द्वारा 10 रुपये का लोन दिया जायेगा, इसके लिए नोटिश जारी कर दिया गया हैं।

खबर के अनुसार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत नीतीश सरकार पांच लाख रुपये अनुदान के साथ दस लाख रुपये का लोन देगी। वहीं पांच लाख रुपये पर 1 प्रतिशत और महिलाओं को 0 प्रतिशत ब्याज की राशि का लोन उपलब्ध कराया जायेगा।

योग्यता : मुख्यमंत्री उद्यमी योजना का लाभ लेने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा आदि होनी चाहिए। 

आयु सीमा : इस योजना का लाभ लेने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष, जबकि अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। 

आवेदन की तिथि : मुख्यमंत्री उद्यमी योजना का लाभ लेने के लिए आप 15 सितंबर से 30 सितंबर तक ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। 

ऐसे करें आवेदन : आप उद्योग विभाग की वेबसाइट https://udyami.bihar.gov.in/ पर जा कर वित्तीय वर्ष 2023-24 के अंतर्गत मुख्यमंत्री उद्यमी योजना की जानकारी प्राप्त करें और दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए आवेदन करें।

0 comments:

Post a Comment