खबर के अनुसार दोपहर बाद बिहार के पटना, भागलपुर, बांका, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी में झमाझम बारिश हुई हैं। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली हैं। वहीं अगले 24 घंटे के अंदर राज्य के कई जिलों में बारिश का अलर्ट हैं।
बता दें की मानसून की ट्रफ लाइन की पश्चिमी सीमा हिमालय की तलहटी में जबकि पूर्वी सीमा गोरखपुर, पटना, बांकुड़ा, दीघा होते हुए पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी तक प्रभावी है। जिसके कारण बिहार के कई जिलों में बारिश के आसार हैं।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दरभंगा,सीतामढ़ी, शिवहर, सीवान, बेगूसराय, वैशाली, गोपालगंज, मधुबनी, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया हैं। इन जिलों में मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं।

0 comments:
Post a Comment