बिहार में बदलेगा मौसम, पटना-बक्सर समेत 12 जिलों में अलर्ट

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में मानसून की सक्रियता बढ़ने वाली हैं। जिससे कई जिलों में मौसम बदल सकता हैं। इसको लेकर मौसम विभाग के द्वारा अलर्ट भी जारी किया गया हैं।

खबर के अनुसार मौसम विभाग ने बुधवार को बिहार के उत्तर पूर्व व दक्षिण पूर्व भाग के 12 जिलों को लेकर मेघ गर्जन व वज्रपात की चेतावनी जारी किया हैं। इन जिलों में गरज-चमक के साथ कुछ स्थानों पर मध्यम से हल्की बारिश हो सकती हैं।

बता दें की बक्सर, रोहतास, सारण, बांका, कैमूर, मुंगेर, वैशाली, जमुई में हल्की वर्षा के आसार हैं। जबकि अगले 24 घंटे के अंदर राजधानी पटना सहित बिहार के दक्षिण मध्य, दक्षिण-पूर्व भागों के कुछ स्थानों पर वज्रपात व मेघ गर्जन की संभावना हैं। 

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो मानसून ट्रफ लखनऊ, सतना, रायपुर होते हुए एक कम दबाव का क्षेत्र से उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी से गुजर रही हैं। जिसके असर से बिहार के कई जिलों में बारिश हो सकती हैं। हालांकि भारी बारिश के आसार कम हैं।

0 comments:

Post a Comment