बक्सर : बिहार के स्कूल में 15 दिन गायब रहने वालों का कटेगा नाम

बक्सर : बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के द्वारा प्रतिदिन बड़े-बड़े फैसले लिए जा रहे हैं। जिससे बिहार के सरकारी स्कूलों की स्थिति में सुधार आता दिखाई देने लगा हैं।

खबर के अनुसार अब शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने सभी जिलों के डीएम को आदेश देते हुए कहा है की स्कूलों में 50 फीसदी से अधिक उपस्थिति सुनिश्चित करें। साथ ही साथ 15 दिन तक गायब रहने वाले बच्चों का नामांकन रद्द करें। 

बता दें की बिहार के सरकारी स्कूल में अगर कोई बच्चा तीन दिन गायब रहता है तो  उनके अभिभावक को नोटिस दिया जाएगा और 15 दिनों तक लगातार गायब रहने पर बच्चों का नामांकन रद्द किया जाएगा। वहीं ये भी देखा जायेगा की कहीं वे एक साथ दो विद्यालयों में तो नहीं पढ़ रहे हैं। 

दरअसल बिहार में कई बच्चे ऐसे हैं जो सरकारी स्कूल में नाम लिखकर किसी दूसरे या निजी स्कूल में पढ़ाई करते हैं। अब ऐसे बच्चों का नामांकन रद्द कर दिया जायेगा। इसको लेकर सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिया गया हैं। इसके लिए छात्रों की ट्रैकिंग भी होगी।

0 comments:

Post a Comment