खबर के अनुसार लुधियाना की ट्रैफिक पुलिस को चलान काटने के लिए POS (पॉइंट ऑफ सेल) मशीन उपलब्ध कराई गई हैं। इस मशीन के माध्यम से ट्रैफिक पुलिस नियमों का पालन न करने वालों के चालान अब एक बटन दबाने ही काट देगी।
बता दें की लुधियाना पुलिस को चालान जारी करने के लिए 30 हैंडहेल्ड पॉइंट ऑफ सेल (POS) मशीनें मिली हैं। साथ ही साथ इन मशीनों का इस्तेमाल भी शुरू कर दिया गया हैं। इससे पुलिस और चालान भरने वाले दोनों को सुविधा होगी।
दरअसल इस नई व्यवस्था के तहत पुलिस अधिकारियों को यातायात अपराधियों द्वारा किए गए अपराध का विवरण तेजी से मुहैया कराने में भी मदद मिलेगी। साथ ही साथ ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की चलान रिकॉर्ड भी सर्वर में रखा जा सकता हैं।

0 comments:
Post a Comment