खबर के अनुसार सोमवार को पटना में डेंगू के 41 नए मरीज मिले हैं। जबकि भागलपुर में 28, सारण में 14, गया में 14, मुंगेर जिले में 12 नए मरीज मिले हैं। इसके अलावा राज्य के अन्य कई जिलों में भी डेंगू के नए मरीज की पुष्टि की गई हैं।
बता दें की राज्य में डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा एडवाइजरी जारी किया गया हैं। साथ ही साथ लोगों को डेंगू से बचने की जानकारी दी गई हैं, ताकि राज्य में फैल रहे डेंगू के प्रकोप को जल्द से जल्द रोका जा सके।
वहीं बक्सर जिले में भी डेंगू से बचाव को लेकर विशेष कदम उठाये जा रहे हैं। सदर अस्पताल सहित जिले के अन्य अस्पतालों में स्पेशल मच्छरदानी युक्त 30 बेड तैयार किये गए हैं। हालांकि बक्सर जिले में अभी तक सिमरी प्रखंड में सिर्फ एक डेंगू मरीज मिले हैं।

0 comments:
Post a Comment