खबर के अनुसार पुलिस मुख्यालय एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया है की 1288 पदों में से कुल 13 पद खेल-कूद कोटा से भरे जाएंगे। जबकि शेष 1275 पदों पर नियुक्ति के लिए बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग को अधियाचना भेजी जा रही है।
बता दें की बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के द्वारा पुलिस विभाग में दरोगा के पदों पर भर्ती को लेकर नोटिश जारी किया जायेगा। इसके लिए उम्मीदवारों की योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक होनी चाहिए। इसकी पूरी डिटेल्स नोटिश में दी जाएगी।
अगर आप बिहार पुलिस में दरोगा की नौकरी करना चाहते हैं तो आप अभी से ही तैयारी में जुड़ जाए। क्यों की अक्टूबर महीने से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो सकती हैं। साथ ही साथ इसके लिए जल्द सी एग्जाम भी लिया जा सकता हैं।

0 comments:
Post a Comment