रोहतास के डालमियानगर में 19 सितंबर को जॉब कैंप

बिहार : रोहतास के डालमियानगर में 19 सितंबर 2023 को जॉब कैंप का आयोजन किया जायेगा। अगर आप नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप इस जॉब कैंप में उपस्थित हो कर नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।

खबर के अनुसार इस जॉब कैंप में बेंगलुरू की कंपनी इनोदया प्रीसेप्टर्स प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा मशीन ऑपरेटर, क्वालिटी इंस्पेक्टर एवं हेल्पर के पद पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए उम्मीदवारों की योग्यता 10वीं, आईटीआई आदि पास होनी चाहिए। 

बता दें की इस जॉब कैंप में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष, जबकि अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। आप योग्यता प्रमाणपत्र और बायोडाटा के साथ इस जॉब कैंप में आकर नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। 

कहां होगा जॉब कैंप का आयोजन : रोहतास में श्रम संसाधन विभाग के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, डालमियानगर द्वारा संयुक्त श्रम भवन में जॉब कैंप 19 सितंबर को सुबह 10 बजे से लगेगा। यहां कैरियर संबंधी मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।

0 comments:

Post a Comment