बक्सर : बिहार सरकार देगी 50% अनुदान, करें आवेदन

बक्सर : बिहार में खेती करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार सरकार राज्य में बागवानी फसलों के क्षेत्र विस्तार हेतु 50% का अनुदान देगी। इसको लेकर सरकार के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। 

खबर के अनुसार मुख्यमंत्री बागवानी मिशन योजना (2023-24) अंतर्गत केला, लीची, आम, अमरुद आदि लगाने के लिए सरकार के द्वारा कुल लागत पर 50 प्रतिशत का अनुदान दिया जायेगा। इसका लाभ लेने के लिए राज्य के किसान आवेदन कर सकते हैं। 

बता दें की बिहार में किसानों की आय को बढ़ाने के लिए सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री बागवानी मिशन योजना चलाई जा रहे हैं। इसके तहत सरकार किसानों को कई तरह की खेती करने के लिए अनुदान दे रही हैं। इससे किसानों की अच्छी कमाई होगी। 

ऐसे करें आवेदन : अगर आप मुख्यमंत्री बागवानी मिशन योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आप आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल https://horticulture.bihar.gov.in/ पर जा कर आवेदन कर सकते हैं। वहीं अपने प्रखंड के प्रखंड उद्यान पदाधिकारी और जिले के सहायक निदेशक से इसकी जानकारी ले सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment