खबर के अनुसार शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को आदेश जारी करते हुए कहा है की करीब 27 हजार शिक्षा सेवकों को बढ़े हुए मानदेय का लाभ तल्काल प्रभाव से मिलेगा। यानि की अक्टूबर महीने से शिक्षा सेवकों को 22 हजार रुपये की सैलरी प्राप्त होगी।
बता दें की कुछ दिन पहले ही राज्य मंत्रिमंडल ने शिक्षा सेवकों को 11 हजार की जगह 22 हजार रुपये मानदेय देने का फैसला किया था। अब राज्य मंत्रिमंडल के इस फैसले को लागू किया जा रहा हैं। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।
दरअसल शिक्षा विभाग के इस फैसले से शिक्षा सेवकों को 11 हजार की जगह 22 हजार रुपये मानदेय मिलने का रास्ता साफ़ हो गया हैं। अगले महीने से शिक्षा सेवकों के बैंक अकाउंट में 22 हजार रुपये की राशि आएगी। इसको लेकर आदेश जारी हुआ हैं।

0 comments:
Post a Comment