स्पाइसजेट सूरत से पुणे और गोवा के लिए उड़ानें शुरू करेगी

न्यूज डेस्क: फ्लाइट से सफर करने वाले लोगों के लिए सूरत से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक स्पाइसजेट सूरत से पुणे और गोवा के लिए उड़ानें शुरू करेगी। इसको लेकर स्पाइसजेट एयरलाइन्स के द्वारा तैयारी की जा रही हैं।

खबर के अनुसार स्पाइसजेट 1 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक पुणे और जयपुर से उड़ान शुरू कर सकती है। वहीं स्पाइस जेट ने सूरत-जयपुर फ्लाइट के लिए स्लॉट को भी मंजूरी दे दी है। बहुत जल्द फ्लाइट का टाइमटेबल जारी किया जा सकता हैं। 

बता दें की स्पाइसजेट एयरलाइंस पहले चरण में सूरत-पुणे, सूरत-जयपुर और सूरत-गोवा के लिए सीधी उड़ानें शुरू करेगी। इस रूट्स पर स्पाइसजेट के द्वारा 72 से 76 सीटर विमान का संचालन किया जायेगा, जिससे यात्रियों को यात्रा करने में सहूलियत होगी। 

दरअसल सूरत से पुणे और गोवा जानें वाले यात्रियों को इस नई फ्लाइट के संचालन से काफी फायदा होगा। वहीं सुबह 6.20 बजे सूरत से पुणे जाने वाली सूरत-पुणे-गोवा फ्लाइट में नाइट पार्किंग सूरत में होने की संभावना है। इसकी तैयारी की जा रही हैं। 

0 comments:

Post a Comment