गुजरात में बिगड़ेगा मौसम, गांधीनगर-सूरत समेत 22 जिलों में अलर्ट

न्यूज डेस्क: गुजरात में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात में मौसम बिगड़ने वाला हैं। अगले कुछ दिनों तक राज्य के कई जिलों में तेज बारिश हो सकती हैं। मौसम विभाग ने गांधीनगर-सूरत समेत 22 जिलों में अलर्ट जारी किया हैं। 

खबर के अनुसार 7 सितंबर को गुजरात के अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत, वडोदरा, साबरकांठा, अरावली, महिसागर, दाहोद, पंचमहल, खेड़ा, आनंद, छोटा उदेपुर, भरूच, नर्मदा,  तापी, नवसारी, डांग, वलसाड, दमन, दीव, दादरा और नगर हवेली में बारिश के आसार हैं। 

वहीं 8 सितंबर को गुजरात के सूरत, नर्मदा, तापी, डांग, नवसारी, दाहोद, छोटा उदयपुर, वलसाड, दमन, दादरा और नगर हवेली जिलों में बारिश हो सकती हैं। इन जिलों में कुछ स्थान पर हल्की तो कुछ स्थान पर तेज बारिश होने की संभावना हैं। 

आपको बता दें की 9 सितंबर को गुजरात के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं। जबकि 10 सितंबर को भी राज्य के कई जिलों में बारिश हो सकती हैं। इससे गुजरात के लोगों को गर्मी और उमस से थोड़ी राहत मिलेगी।

0 comments:

Post a Comment