बिहार में डेंगू के 325 मरीज, पटना-बक्सर समेत सभी जिलों में अलर्ट

न्यूज डेस्क: बिहार में डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही हैं। जिसे देखते हुए पटना-बक्सर समेत सभी जिलों में अलर्ट जारी किया हैं। साथ ही साथ सभी पीएचसी और स्वास्थ्य केंद्रों पर डेंगू के टेस्ट के लिए रेपिड एंटीजन किट उपलब्ध कराई जा रही है।

खबर के अनुसार अब तक बिहार के भागलपुर से सबसे ज्यादा डेंगू के 119 मामले सामने आये हैं। जबकि दूसरे नंबर पर पटना का स्थान हैं जहां पर अबतक डेंगू के 113 मरीज मिल चुके हैं। बाकी जिलों में भी डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।

बता दें की डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी जिलों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। बक्सर जिले में भी डेंगू से निपटने की तैयारी कर ली गई हैं। साथ ही साथ लोगों को डेंगू से बचने की जानकारी दी जा रही हैं, ताकि लोगों को इस परेशानी का सामना करना न पड़ें। 

डॉक्टरों की मानें तो जब बारिश का मौसम खत्म होती है और सर्दी शुरू होने वाली होती है तो उस दौरान डेंगू के ज्यादा मामले सामने आते हैं। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए और डेंगू होने पर डॉक्टर की सलाह से दवा लेनी चाहिए। 

डेंगू से बचने के उपाय। 

घरों के आसपास बारिश का पानी जमने न दें।

घरों के कूलर, टेंक, ड्रम, बाल्टी आदि से पानी खाली करें। 

कूलर का उपयोग नही होने का दशा में उसका पानी पूरी तरह खाली करें। 

सोते समय मच्छरदानियों का उपयोग परिवार के सभी सदस्य अवश्य करें।

सुबह और शाम के समय फुल स्लीव वाले कपड़े अनिवार्य रूप से पहने। 

घर में अगर फुल वाले गमले हैं तो उसमे पानी को बिल्कुल भी जमने न दें।

0 comments:

Post a Comment