खबर के अनुसार बिहार में अगले दो दिनों तक मानसून का सिस्टम सक्रिय रहेगा। जिसके कारण राज्य के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती हैं। वहीं राज्य के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं।
बता दें की मौसम विभाग ने आज पश्चिम चंपारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज जिले में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया हैं। जबकि राज्य के सभी 38 जिलों में वज्रपात का अलर्ट जारी किया हैं।
बिहार में आज सुबह पटना, भोजपुर, छपरा, समस्तीपुर, जमुई, सीवान, सुपौल, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सहरसा बेतिया, दरभंगा में कई स्थान पर बारिश हुई हैं। वहीं राज्य के अन्य कई जिलों में भी बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई हैं।

0 comments:
Post a Comment