पटना-बक्सर समेत 38 जिलों में गेंहू, चना, मसूर बीज के लिए आवेदन शुरू

न्यूज डेस्क: बिहार में रबी फसलों की बीज के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पटना-बक्सर समेत 38 जिलों में गेंहू, चना, मसूर समेत अन्य कई तरह के बीज के लिए आप आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

खबर के अनुसार बिहार सरकार सभी जिलों के किसानों को बीज अनुदान योजना के तहत कम कीमत पर उच्च किस्म के रबी फसलों की बीज उपलब्ध कराती हैं। इसका लाभ लेने के लिए किसान आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं।

बता दें की दलहन एवं तेलहन के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 5 सितंबर से 10 अक्टूबर तक चलेगी। जबकि गेंहू एवं मक्का के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 5 सितंबर से 10 नवंबर तक चलेगी। इस अवधि में आप आवेदन को पूरा करें। 

ऐसे करें आवेदन। 

1 .आप कृषि विभाग की वेबसाइट पर जाए। 

2 .वेबसाइट https://dbtagriculture.bihar.gov.in/ पर विजिट करें। 

3 .इस वेबसाइट के होम पेज पर बीज अनुदान आवेदन पर क्लिक करें।

4 .इसके बाद दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

0 comments:

Post a Comment