बक्सर : बिहार स्वास्थ्य विभाग व पुलिस में 4 लाख भर्ती

बक्सर : बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को सरकार के द्वारा बड़ा तोहफा मिलने वाला हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक सरकार बिहार स्वास्थ्य विभाग व पुलिस में 4 लाख भर्ती करने जा रही हैं। इसको लेकर विभाग के स्तर पर तैयारी चल रही हैं।

खबर के अनुसार मंगलवार को राज्य के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने जानकारी देते हुए कहा है की जल्द ही बिहार स्वास्थ्य विभाग और बिहार पुलिस में चार लाख से अधिक बहाली की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसकी तैयारी की जा रही हैं। 

वहीं उन्होंने बताया की बिहार में में 1.70 लाख शिक्षकों की बहाली प्रक्रिया चल रही हैं। जल्द से जल्द बिहार स्वास्थ्य विभाग के खाली पदों को भरा जायेगा। वहीं बिहार पुलिस में जितने भी खाली पड़े पद हैं, उन पदों को भी जल्द ही भरा जायेगा। 

तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से कहा है की  हमलोगों ने 10 लाख नौकरी व 10 लाख रोजगार देने का वादा किया है। इसपर काम तेजी से हो रहा हैं। जल्द से जल्द बिहार के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा और खाली पड़े पदों को भरा जायेगा।

0 comments:

Post a Comment