लुधियाना : पंजाब में किसानों को 40 हजार की सब्सिडी

लुधियाना : पंजाब में खेती करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब में किसानों को नई तकनीक युक्त सरफेस सीडर मशीन खरीदने के लिए सरकार के द्वारा 40 हजार की सब्सिडी उपलब्ध कराई जा रही हैं। 

खबर के अनुसार सरफेस सीडर मशीन पर व्यक्तिगत किसानों को 50% या अधिकतम 40 हजार रुपए की सब्सिडी मिलेगी। जबकि समितियों, पंचायतों, पंजीकृत किसान समूहों को 80% या अधिकतम 64 हजार की सब्सिडी उपलब्ध कराई जाएगी।

बता दें की पंजाब के किसान नई तकनीक की मदद से खेती कर सकें, इसके लिए कृषि विभाग और पंजाब सरकार ने नई तकनीक वाली सरफेस सीडर मशीन पर सब्सिडी देने का फैसला किया हैं। इसका लाभ लेने के लिए किसान ऑनलाइन आवेदन करें। 

ऐसे करें आवेदन : सब्सिडी का लाभ लेने के लिए पंजाब के किसान ऑनलाइन पोर्टल agrimachinerypb.com पर जा कर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं जो 10 सितंबर 2023 तक चलेगी। इसलिए जल्द से जल्द आवेदन करें। 

0 comments:

Post a Comment