खबर के अनुसार बक्सर जिले के 11 प्रखंड से डीजल अनुदान के लिए 363 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें विभिन्न स्तरों पर जांच के बाद सिर्फ 96 आवेदन स्वीकृत किये गए। इसमें भी जांच प्रक्रिया के बाद विभाग के द्वारा 66 आवेदनों को स्वीकृत प्रदान की गई हैं।
बता दें की बक्सर जिले के इन 66 किसानों के लिए 102592 रुपये की सहमति प्रदान की गई हैं। साथ ही साथ किसानों को डीजल अनुदान की राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी गई हैं। वहीं अन्य किसानों के आवेदन को रिजेक्ट कर दिया गया हैं।
दरअसल बिहार में सरकार ने किसानों को खरीफ फसल की सिंचाई के लिए डीजल अनुदान देने की घोषणा की है। लेकिन बिहार के कई किसान इस योजना से खुश दिखाई नहीं देते हैं। कई किसानों का कहना है की सरकार डीजल अनुदान का पैसा देना हीं नहीं चाहती है।

0 comments:
Post a Comment