बिहार के बक्सर में शिक्षक भर्ती कागजात सत्यापन शुरू

न्यूज डेस्क: बिहार के बक्सर से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के बक्सर में आज से शिक्षक भर्ती कागजात सत्यापन शुरू हो गया हैं। इसको लेकर बिहार लोक सेवा आयोग के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। 

खबर के अनुसार बक्सर में बिहार लोक सेवा आयोग के विज्ञापन सख्या 26 /2023 माध्यमिक (वर्ग 9-10) और उच्च माध्यमिक (वर्ग 11-12) अध्यापक प्रतियोगिता परीक्षा के अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 4 सितंबर से 12 सितंबर 2023 तक किया जायेगा। 

बता दें की बक्सर उच्च विद्यालय, बक्सर में सुबह 10 बजे से शाम के 3 बजे तक दस्तावेज का सत्यापन किया जायेगा। इस अवधि में उपस्थित होकर आप अपने दस्तावेज का सत्यापन करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए बिहार लोक सेवा आयोग की वेबसाइट विजिट करें।

0 comments:

Post a Comment