यूपी के बस्ती, गोंडा, मिर्जापुर समेत 6 जिलों में खुलेंगे नए इंजीनियरिंग कॉलेज

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के बस्ती, गोंडा, मिर्जापुर समेत 6 जिलों में नए इंजीनियरिंग कॉलेज खोले जाएंगे इसको लेकर स्वीकृति मिल गई हैं। 

खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश में चार राजकीय तथा दो निजी सेक्टर के इंजीनियरिंग कॉलेज खुलेंगे। यूपी सरकार से मंजूरी मिलने के बाद इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने का रास्ता साफ हो गया हैं। जल्द से जल्द इसका निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा। 

बता दें की उत्तर प्रदेश के बस्ती, गोंडा, प्रतापगढ़ और मिर्जापुर में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज खोले जाएंगे। जबकि नोएडा और लखनऊ में निजी इंजीनियरिंग कॉलेज खुलेंगे। इन कॉलेजों में 180 सीटों पर कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर साइंस एआई और कंप्यूटर साइंस एंडएं डाटा साइंस ब्रांच आदि की पढ़ाई होगी। 

वहीं इन जिलों में नए इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने से राज्य में इंजीनियरिंग की सीटों में भी बढ़ोत्तरी होगी। राज्य में इंजीनियरिंग के करीब 1500 सीट बढ़ जाएंगे। इससे इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने की चाहत रखने वाले छात्रों को काफी फायदा होगा। 

0 comments:

Post a Comment