बक्सर : मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना के लिए करें आवेदन

बक्सर : बिहार में रहने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में बेरोजगार युवाओं के लिए सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना चलाई जाती हैं। इस योजना के तहत युवाओं को हर महीने एक हजार रुपये दिए जाते हैं। 

खबर के अनुसार राज्य में बेरोजगार युवा जिनकी उम्र 20 से 25 वर्ष है और उन्होंने 12वीं पास कर रखी है, उन्हें सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना के तहत हर महीने 1000 रुपये की राशि मिलती हैं। इसका लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन के लिए पात्रता। 

आवेदन को बिहार का स्थाई निवासी होनी चाहिए।

सिर्फ बेरोजगार पढ़े लिखे युवा ही आवेदन कर सकते हैं।

आवेदक की उम्र 20 वर्ष से लेकर 25 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।

आवेदन करने वाले व्यक्ति के पास किसी भी प्रकार का स्वरोजगार नहीं होना चाहिए।

आवेदन को भत्ता अथवा छात्रवृत्ति अथवा स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ नहीं मिल रहा होना चाहिए।

आवेदन जिस जिले में आवेदन करेंगे, उन्हें उसी जिले के निवासी होने चाहिए। इसके लिए निवास प्रमाणपत्र देना होगा।

ऐसे करें आवेदन : आधिकारिक वेबसाइट https://www.7nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in/ पर जा कर इस योजना की पूरी जानकारी प्राप्त करें और दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करते हुए आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

0 comments:

Post a Comment